फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Neoplasms fire burns three houses

रसौली में आग लगने से तीन लोगों के घर जले

Tue, 05 Jul 2016 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 05 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Neoplasms fire burns three houses
गौरीबाजार। संदिग्ध हाल में आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। घर में नकदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। आग लगने की घटना सोमवार की रात गौरीबाजार के रसौली गांव में हुई। इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। परिवार के लोग मकान में आग लगाने जाने की बात कह रहे हैं। गौरीबाजार के रसौली गांव निवासी लियाकत अली का परिवार ईद की तैयारी में जुटा था। सोमवार की रात उनके मकान के पीछे आग लग गई। आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


बगल में मौजूद रुस्तम और जैतून निशा की मकान भी आग के चपेट में आ गई। तीनों का मकान धू-धूकर जलने लगा। आग देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता। आग लगने के दौरान तीनों मकान के लोग सो रहे थे। संयोग अच्छा रहा कि कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से मकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार आशंका जता रहा है कि मकान में किसी ने पीछे के रास्ते आग लगा दी है। जिससे तीनों घरों में करीब तीस हजार रुपये नकद सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

ईद की तैयारी भी आग की चपेट में आ गई है। मंगलवार की सुबह लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed