फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Murder by hanging imposed in the district jail

हत्यारोपी ने जिला जेल में लगाई फांसी

Mon, 09 Jan 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 09 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Murder by hanging imposed in the district jail
बुद्धू प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पत्नी की हत्या में जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन बंदी ने बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार शाम साढ़े तीन बजे की है। घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों को जेल पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। शव कई घंटे तक बाथरूम में लटकता रहा। सीओ, तहसीलदार और कोतवाल की मौजूदगी में शव को उतारा गया।
विज्ञापन


पूरे घटना की वीडियोग्राफी कराई गई। बताया जाता है कि जेल में उससे कोई मिलने भी नहीं आता था। 12 नवंबर-2016 को भटनी के रायबारी गांव निवासी 50 वर्षीय बुद्धू प्रसाद ने नशे की हालत में दिव्यांग पत्नी गुलइचा देवी को फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। भाई सिद्धू की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


बुद्धू और गुलइचा को कोई संतान नहीं है। बुद्धू बैरक नंबर आठ में बंद था। सोमवार को दिन में तीन बजे के करीब वह बैरक से बाथरूम गया और गमछे से फंदा बनाकर कुंडे से लटक गया। साथी बंदियों को जब घटना की जानकारी हुई तो सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल के भीतर खुदकुशी की खबर से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर ने घटना की सूचना जेल अधीक्षक रंगबहादुर पटेल को दी। साढ़े तीन बजे के करीब बंदी के मौत की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली लेकिन शव को कब्जे में लेने के लिए कई घंटे लग गए। मौके पर सीओ सिटी अजय सिंह, तहसीलदार, कोतवाल विजय सिंह गौर, जेल चौकी प्रभारी संतोष सिंह यादव पहुंचे। कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। जेल अधीक्षक रंगबहादुर पटेल ने बताया कि विचाराधीन वंदी ने फंदा लगाया है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed