फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother, son found cheating reached the courts

बेटे से मिला धोखा तो कोर्ट पहुंची मां

Thu, 03 Mar 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 03 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

बेटे ने मां के नाम से जमीन खरीदने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिया। बेटे के धोखाधड़ी से नाराज महिला ने पुलिस से गुुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस को बृहस्पतिवार को केस दर्ज करना पड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी बेटा भूमिगत हो गया है।

विज्ञापन

वाकया कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव का है। गांव की शिवरती देवी के पति सीताराम उपाध्याय फौज में थे। दोनों के दो बेटे दीनदयाल , पुनीत हैं। सीताराम की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरती का कहना है कि बड़े बेटे दीनदयाल उपाध्याय ने लखनऊ में उनके नाम से जमीन खरीदने की बात कहकर साढ़े पांच रुपये की मांग की।


शिवरती ने बेटे को रुपये दे दिए। आरोप है कि दीनदयाल ने अपनी मां के नाम से जमीन खरीदने की बजाए कागज में हेरफेर कर अपने नाम से बैनामा करा लिया।


बेटे के कारनामे से नाराज शिवरती ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस पारिवारिक मामला कहकर पल्ला झाड़ती रही। महिला ने इसके बाद एसपी से कार्रवाई करने की मांग की।


पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश दिया।


इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दीनदयाल उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed