{"_id":"5740a63f4f1c1b464aac7225","slug":"mother-boyfriend-beaten-by-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां आैर प्रेमी को बेटे ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां आैर प्रेमी को बेटे ने पीटा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 21 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मां आैर प्रेमी को बेटे ने पीटा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के एक गांव की महिला का गांव के ही युवक से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मां के इस करतूत की जानकारी जब उसके बेटे को हुई तो वह आग बबूला हो गया। उसने पहले मां की पिटाई की और उसके बाद रास्ते में घेरकर प्रेमी को भी जमकर धुना। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने महिला के बेटे और प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और दोनों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। घर पर महिला और उसका बेटा रहते हैं। गांववालों की मानें तो दो साल से महिला की गांव के एक युवक से नजदीकी हैं। दोनों मोबाइल पर घंटों बातेें भी किया करते थे। लेकिन इसकी जानकारी दोनों के घर वालों को नहीं थी। शुक्रवार को किसी ने इसकी जानकारी महिला के बेटे को दी। इसको लेकर वह पूरे दिन परेशान रहा और शाम को अपनी मां की पिटाई करने लगा। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद वह मां के प्रेमी की तलाश में निकला।
रात करीब आठ बजे प्रेमी गांव से सलेमपुर घर जा रहा था इस दौरान रास्ते में उसे घेर लिया और पिटाई की। मारपीट होता देख गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों के बीच बेटे ने जब अपनी मां की करतूत बताई तो लोग भी दंग रह गए। उधर प्रेमी ने पुलिस को लूट होने की जानकारी दी। उसका आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन गायब हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने प्रेमी और महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि प्रेम प्रपंच को लेकर विवाद हुआ है।