फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Members make EO hostage

सभासदों ने ईओ को बंधक बनाया

Sat, 15 Apr 2017 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 15 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Members make EO hostage
भटनी में ईओ से कार्यालय के बाहर तकरार करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। भटनी में नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचातयों में सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को नाराज सभासदों ने परिसीमन के प्रस्ताव में धांधली का आरोप लगाते हुए ईओ को बंधक बना लिया। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कार्यालय में ईओ और सभासदों के बीच दो घंटे तक बहस हुई। नगर पंचायतों के वार्डों का वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार निर्धारण होना है।
विज्ञापन


इसमें भटनी नगर के 12 वार्डों में धांधली की गई है। इसकी जानकारी होने पर सभासद उग्र हो गए। सुबह करीब आठ बजे कार्यालय में ईओ के होने की जानकारी होने पर सभासद पहुंच गए और कार्यालय में उन्हें बंधक बना लिया। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन के इशारे पर मनमाने तरीके से वार्डों का परिसीमन निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन


केवड़ा मोहल्ले के आधे लोगों का नाम नूरीगंज और हरि कीर्तन मोहल्ले में जोड़ दिया गया। ऐसे में सभी वार्डों का परिसीमन उल्टा किया गया है। कार्यालय में ईओ और सभासदों के बीच कहासुनी हुई। ईओ की मनमानी की शिकायत लोगों ने डीएम अबरार अहमद से करने की बात कही। परिसीमन में बदलाव नहीं होने पर सभासदों ने आंदोलन की चेतावनी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद यानी 10 बजे ईओ को सभासदों ने मुक्त किया। इस दौरान सभासद सुनील यादव, अशोक गुप्ता, राकेश जायसवाल, अनिल यादव, ओमजी गुप्ता मौजूद रहे। ईओ सीताराम यादव ने बताया कि बंधक बनाने की बात गलत है। कार्यालय में आकर सभासद बेवजह हंगामा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed