फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mechanic killed in road accident

मैकेनिक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 21 Jan 2017 11:29 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 21 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mechanic killed in road accident
Accident
देवरिया। रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार मोटर मैकेनिक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के बाद रामपुर कारखाना पुलिस चार पहिया वाहन की तलाश में जुट गई है।  बिहार के सिवान जिले के जीरादेई इलाके के रहने वाले विजय मद्देशिया मोटर मैकेनिक थे।
विज्ञापन


वह परिवार के साथ शहर के सिंधी मिल कॉलोनी में  रहते थे। सलेमपुर इलाके के जमुआ गांव के रहने वाले मंजूर अंसारी के साथ वह शुक्रवार की रात को किसी परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। दोनों अभी रामपुर कारखाना के गौरा चौराहे पर पहुंचे थे कि किसी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया।  इससे विजय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मंजूर गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। राहगीरों की सूचना पर रामपुर कारखाना पुलिस पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। मंजूर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी में शनिवार  की रात को मार्ग दुुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। बांस देवरिया का रहने  वाला रमेश खरजरवा की तरफ जा रहा था। साइकिल सवार को बचाने के  चक्कर में युवक बाइक से गिर पड़ा। उसके हाथ-पैर में चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed