{"_id":"59207f9f4f1c1b8523f23b97","slug":"many-trees-burnt-by-stalks","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंठल की आग से कई पेड़ जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंठल की आग से कई पेड़ जले
देवरिया
Updated Sat, 20 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
लवकनी गांव में डंठल फूंकने से झूलसा सागौन के पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। ग्राम अहिरौली तिवारी में शनिवार दोपहर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गेहूं का डंठल जलाते समय पास के बागीचे में आग लग गई। आग की जद में आने से कई लोगों के फलदार पेड़, बांस की कोठ आदि जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और आसपास के गांवों के लोगों के तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांववालों ने डंठल जलाने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया।
अहिरौली तिवारी निवासी पंचदेव गोंड दोपहर में गांव के पश्चिम गेहूं का डंठल जला रहे थे। पछुवा हवा के चलते आग पास के बागीचे में पहुंच गई और बांस की कोठ और फलदार पेड़ों में पकड़ लिया। पूरा बगीचा जलने लगा। सूचना पाकर यूपी-100 की पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इस आग से रमाशंकर के 42 सागौन, रामनारायन के तीन, द्वारिका सिंह दो और रामअवतार सिंह के दो बांस की कोठ, डॉ. बैजनाथ के कई फलदार पेड़ आदि जल गए। गांव के बाहर लोगों ने आसपास के पंपिंग सेटों को चलाकर फायर ब्रिगेड की मदद से तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।