फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man killed brother

विवाद में भाई को धक्का दिया, मौत

Mon, 06 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया Updated Mon, 06 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
man killed brother
माैत - फोटो : अमर उजाला
कंचनपुर। रविवार को जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। धक्का देने से बड़ा भाई जमीन पर गिर गया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



तरकुलवा थानाक्षेत्र के मठियारत्ती गांव में बृजलाल और सुरेश यादव के बीच पुस्तैनी जमीन को लेकर काफी समय से विवाद होता रहा है। शनिवार को सुरेश यादव ने जबरदस्ती बड़े भाई के हिस्से की जमीन को भी जुतवा दिया। इस बात को लेकर बृजलाल ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


मामला राजस्व का बताकर पुलिसकर्मियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। रविवार की सुबह फिर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद सुरेश ने बड़े भाई बृललाल को धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन  उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



बृजलाल के पुत्र संदीप यादव ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। तरकुलवा पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में केस दर्ज करेगी। गांव में मामला सामान्य है। भाइयों के बीच सिर्फ कहासुनी हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed