{"_id":"58ed14eb4f1c1ba368cf663d","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
देवरिया
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
train accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मोबाइल का ईयरफोन एक युवक की मौत का कारण बन गया। कान में ईयरफोन लगाकर कसया ढाले की तरफ शौच करने गया युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई।
युवक के पास से पुलिस ने ईयरफोन बरामद किया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुशीनगर, तुर्कपट्टी इलाके के सोन्दिया बुजुर्ग गांव निवासी 23 वर्षीय अमित वर्मा पुत्र शंभू वर्मा शहर में एक दुकान पर काम करता था। रामगुलाम मोहल्ले में वह किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह कसया ढाले के पास रेललाइन के किनारे शौच के लिए गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके कान में ईयरफोन था। ट्रैक के बगल से वह पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। परिवार के लोग हादसे की बात कह रहे हैं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से कागजात मिले। उस आधार पर पुलिस ने पहचान कर सूचना परिजनों को दी। जीआरपी पुलिस का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। उसके कान में ईयरफोन था, ऐसा मौके पर मौजूद लोगों ने कहा, जांच की जा रही है।