फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man cut hand nerves

बंदी ने काटी हाथ की नस

Tue, 31 Jan 2017 11:11 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
man cut hand nerves
अस्पताल में भर्ती नस काटने वाला कैदी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दहेज हत्या के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी ने हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने शर्मिंदगी में हाथ के नस काटने की बात स्वीकार की है। बंदी की इस हरकत के बाद खलबली मच गई है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी जयप्रकश चौहान (25) की पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 20 जनवरी को जयप्रकाश जिला कारागार पहुंचा था। माता-पिता भी जेल में बंद हैं। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद जयप्रकाश काफी परेशान था। मंगलवार को करीब दो बजे दवा की शीशी फोड़कर शीशे से बाएं हाथ की नस को काट लिया। खून देखकर अन्य बंदियों ने शोर मचाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयप्रकाश ने बताया कि विवाद के बाद पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली थी। उसने आत्महत्या किया था लेकिन पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया। बेगुनाह होने के बाद भी सजा मिल रही थी। शर्मिंदगी के कारण हाथ की नस को काट लिया। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा कि दहेज हत्या में जयप्रकाश कारागार में आया था। शीशे से उसने हाथ काटने का प्रयास किया। उसकी हालत सामान्य है। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed