{"_id":"58b1bf134f1c1b2b69b278f2","slug":"man-arrested-with-fake-notes-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार
देवरिया
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
रुपया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर (देवरिया)। फल की दुकान पर 500 के नकली नोट से सेब खरीदकर भाग रहे युवक को दुकानदार ने दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक और दुकानदार के बीच विवाद होने लगा। यह देखकर भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक के पास के 500 के 20 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। तरकुलवा थाना के खुटहा पटखौली गांव निवासी श्रीराम कंचनपुर में फल की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनकी दुकान पर एक युवक बाइक से आया और एक किलो सेब खरीदकर 500 का नोट दिया। दुकानदार ने युवक से फुटकर मांगा तो फुटकर नहीं होने की बात कही।
फल विक्रेता ने दूसरे दुकानदार से फुटकर लेकर युवक को रुपये लौटाए। कुछ ही देर में दुकानदार ने फल विक्रेता से 500 का नोट नकली होने की बात कही। यह सुनते ही फल विक्रेता के होश होड़ गए। दुकानदार ने बाइक से एक युवक के साथ दबोच लिया। दोनों के बीच नकली नोट को लेकर नोकझोंक होने लगी। युवक दुकानदार पर धौंस जमाने लगा। लोगों के जुटने पर युवक भागने लगा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसआई युवक को थाने ले गए। युवक के पास के कुल 16 हजार से अधिक रुपये बरामद हुआ। इसमें 500 के 20 नोट नकली थे। पूछताछ में उसने नाम अजहरूद्दीन पुत्र क्यामुद्दीन निवासी कोटवा थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर बताया। प्रभारी निरीक्षक राजाराम यादव ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में हैं। नकली नोट के साथ एक युवक के पकड़े जाने की सूचना है, पूछताछ की जा रही है।