फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lineman killed to repair tower line

टॉवर की लाइन ठीक करने गए लाइनमैन की मौत

Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Lineman killed to repair tower line
राजन सिंह (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
भटनी। भाटपाररानी के कोड़रा गांव में स्थित टॉवर ठीक करने गए एक प्राइवेट लाइन मैन की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा होने के बाद टॉवर कर्मी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने विजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। भटनी के साहोपार के महदेवा टोला के रहने वाले राजन सिंह (20) सलेमपुर उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन का काम करते थे। शनिवार शाम एक टॉवर कंपनी का कर्मचारी उन्हें लेकर लाइन ठीक करने भाटपाररानी के कोड़रा गांव में गया। राजन ने भाटपार रानी विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ से शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ गया और तार जोड़ने लगा। तभी बिजली आ गई। करंट लगने से लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन

हादसा देख टॉवर के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। करीब दो घंटे बाद आसपास के लोगों ने लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही लाइनमैन के घरवालों ने जिला अस्पताल में पहुंच कर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मारकंडेय सिंह किसान हैं। जेई भाटपार रानी सुधीर यादव ने बताया कि उपकेंद्र से किसी तरह का कोई शट डाउन नहीं मिला था। कर्मचारियों ने फॉल्ट के वजह से टॉवर की लाइन बंद कर दिया था। टॉवर कर्मचारी सलेमपुर से किसी प्राइवेट आदमी से इसे जुड़वा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed