विधायक पर केस वापसी के लिए धमकी देने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मारने वाले आरोपियों को संरक्षण देने और पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित ने सपा विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर 5 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव निवासी शिवानंद यादव के 17 वर्षीय बेटे शैलेन्द्र यादव को दस दिन पूर्व गांव के अनिल तिवारी और अभिषेक सिंह उर्फ सोनू सिंह दरवाजे पर चढ़कर गोली मार दी।
पैर में गोली लगने से शैलेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस इस मामले में अभिषेक सिंह और अनिल तिवारी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। पीड़ित रमायन की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विधायक दोनों आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और केस वापस करने के लिए बार-बार दबाव बना रहे हैं।
ऐसा नहीं करने पर फर्जी केस में पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दे रहे है। विधायक के दबाव की वजह से पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
अगर 5 नवंबर से पहले विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इससे परेशान पूरा परिवार मुख्यमंत्री आवास पर आमरण अनशन पर शुरू करेगा।
पीड़ित ने अपने रजिस्ट्री पत्र की छाया प्रति मंडलायुक्त गोरखपुर, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, डीएम, एसपी को भी भेजा है। इस संबंध में विधायक ने कहा कि आज तक मैं शिवानंद यादव को देखा भी नहीं हूं और न ही इसी विषय में कभी उनसे टेलिफोनिक बात भी हुई है।
जो भी आरोप लगाया जा रहा है। वह निराधार है। शिवानंद के गांव के ही कुछ लोग बेवजह साजिश रच रहे है।