फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Legislators accused of threatening

विधायक पर केस वापसी के लिए धमकी देने का आरोप

Wed, 14 Oct 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 गोली मारने वाले आरोपियों को संरक्षण देने और पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। 

पीड़ित ने सपा विधायक  के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर 5 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव निवासी शिवानंद यादव के 17 वर्षीय बेटे शैलेन्द्र यादव को दस दिन पूर्व गांव के अनिल तिवारी और अभिषेक सिंह उर्फ सोनू सिंह दरवाजे पर चढ़कर गोली मार दी। 

पैर में गोली लगने से शैलेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस इस मामले में अभिषेक सिंह और अनिल तिवारी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। पीड़ित रमायन की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विधायक दोनों आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और केस वापस करने के लिए बार-बार दबाव बना रहे हैं।

 ऐसा नहीं करने पर फर्जी केस में पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दे रहे है। विधायक के दबाव की वजह से पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

अगर 5 नवंबर से पहले विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इससे परेशान पूरा परिवार मुख्यमंत्री आवास पर आमरण अनशन पर शुरू करेगा। 

पीड़ित ने अपने रजिस्ट्री पत्र की छाया प्रति मंडलायुक्त गोरखपुर, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, डीएम, एसपी को भी भेजा है। इस संबंध में विधायक ने कहा कि आज तक मैं शिवानंद यादव को देखा भी नहीं हूं और न ही इसी विषय में कभी उनसे टेलिफोनिक बात भी हुई है। 

जो भी आरोप लगाया जा रहा है। वह निराधार है। शिवानंद के गांव के ही कुछ लोग बेवजह साजिश रच रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed