फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   LAR clashed matter 31 arrested

लार बवाल में 31 गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 10:55 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
LAR clashed matter 31 arrested
बवाल - फोटो : अमर उजाला
लार। लाठीचार्ज के बाद मूर्ति विसर्जन में बवाल करने के आरोप में 31 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रातभर चली पुलिस छापेमारी से नगर और गांवों में हड़कंप मचा रहा। तनावपूूर्ण माहौल को देखते हुए रात में कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी ने लार में कैंप किया। जिले के अलावा कुशीनगर की पुलिस रविवार को बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उपद्रवी युवकों की ओर से किए गए आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने जमकर तांडव मचाया। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गया। पूरी रात पुलिस ने चुरिया, लार नगर समेत कई गांवों में छापामारी कर विहिप नेता हृदयानंद सिंह, निकेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, संदीप पटेल, रंजीत यादव, विनोद तिवारी, राहुल सिंह, अनुराग, आनंद सिंह, सुनील, विक्की कुशवाहा, बलिराम सिंह, बिरजू पटेल, बबलू, राजकुमार, परमहंस, मुकेश सिंह, बृजकिशोर, शंभू कुमार, वासो तिवारी, सुरेश प्रसाद, विजय कुमार, अर्जुन सिंह, राम अखिलेश, कृपालु प्रसाद, नंदलाल, धर्मेंद्र, मल्लू, ओमप्रकाश, विकास को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद इमरान व डीएम अनिता श्रीवास्तव के साथ आधी रात को पहुंचे कमिश्नर अनिल कुमार, डीआईजी शिवसागर सिंह ने घटना का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए रविवार को मेहरौना और लार नगर में चप्पे-चप्पे पर पीएसी और पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की वजह से लार व मेहरौना बाजार में सन्नाटा रहा। इस बाबत डीआईजी शिवसागर सिंह ने कहा कि उपद्रवियों की वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई। इसकी वजह से तनाव व्याप्त है। इसे सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed