{"_id":"56e83e714f1c1b0e428b4568","slug":"lady-teacher-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के रामपुर कारखाना में विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे शिक्षक दंपति बस की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौके पर ही हो गई। जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसा कसया रोड पर पुरुषोत्तमपुर गांव के पास हुआ। बस चालक गौरा गांव के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
शहर के नेहरू नगर चकियवां निवासी वटकेश्वर कृष्ण दुबे पथरदेवा महुआरी में अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर हैं। उनकी पत्नी श्याम सुंदरी देवी भी इसी विद्यालय में पढ़ाती थीं। मंगलवार को शिक्षक दंपति विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कसया रोड पर स्थिति पुरुषोत्तमपुर गांव के पास मंदिर के करीब बस की चपेट में आ गए। हादसे में श्याम सुंदरी देवी बस के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जबकि वटकेश्वर कृष्ण दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
आस पास के लोगों ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला शिक्षक के शव को कब्जे में ले लिया। घायल वटकेश्वर कृष्ण दुबे भाजपा नेता विजय दुबे के भाई हैं।
सूचना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव सहित कई भाजपाई अस्पताल पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है। हादसे के बाद परिवार के सभी लोग अस्पताल पहुंच गए।