फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laborer laborer

बोलेरो की चपेट में आया मजदूर

Tue, 07 Mar 2017 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 07 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Laborer laborer
हादसा - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भोजन करने ढाबे पर जा रहे मजदूर को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसा सोमवार की देर रात पुरवां चौराहे के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुबह परिवार वालों को हादसे की जानकारी हुई। कोतवाली थाना के पुरवां निवासी विनोद राजभर पुत्र नंदू राजभर मजदूरी करता था। उसकी प्रतिदिन की मजदूरी पर परिवार का खर्च चलता था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम वह शहर से काम कर घर लौटा। देर रात हो गई थी। इसके बाद वह ढाबे पर भोजन करने चला गया। रात 10.30 बजे के करीब विनोद राजभर को देवरिया की तरफ से जा रही बोलेरो ने पीछे से ठोकर मार दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। किसी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। मंगलवार सुबह जैसे ही युवक के मौत की जानकारी परिवार वालों को मिली, घर में कोहराम मच गया। अगल-बगल की महिलाएं परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच गईं। तीन भाइयों में विनोद सबसे बड़ा था। बेटे की मौत के बाद मां सदमे में है। परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed