{"_id":"57bb37574f1c1bc315d4f6ee","slug":"laar-will-return-to-the-old-way-dole","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार में पुराने रास्ते से ही वापस होगा डोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लार में पुराने रास्ते से ही वापस होगा डोल
देवरिया
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। लार में कृष्ण जन्माष्टमी के मेले पर निकलने वाले डोल जुलूस के रास्ते का समाधान हो गया। दूसरे दिन देर शाम तक एडीएम वित्त एवं राजस्व और एएसपी के नेतृत्व में चली पीस कमेटी की बैठक हुई।
जिसमें तय हुआ कि डोल के साथ जुलूस नहीं जाएगा, बल्कि पांच लोग ही डोल लेकर पुराने रास्ते से वापस जाएंगे। लार में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन डोल जुलूस निकलता है। नगर के सभी डोल परंपरागत तरीके से तय रूट के अनुसार चौक वार्ड में शाम को पहुंचते है। डोल अपने-अपने घर को लेकर लोग चले जाते हैं। नगर के चनुकी मोड़ पकड़ी के पास रखे जाने वाला डोल वर्षों पहले से बाईपास सड़क से सैय्यद बाबा के स्थान होते हुए चौक को जाता था और उधर से लौटे समय पूरब मोहल्ला होते आता था।
मुस्लिम समुदाय के लोग डोल वापसी के लिए तय किए रूट का विरोध करते हुए सैय्यद बाबा स्थान के रास्ते ही डोल वापस ले जाने की मांग प्रशासन से कर रहे थे। इसको लेकर रविवार को पुलिस चौकी पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में हंगामा हो गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग वहां से चले गए। मामला बढ़ता देख प्रशासन हरकत में आ गया और सोमवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में थाने कई घंटे बैठक हुई। बैठक काफी हंगामेदार रही। इस दौरान हिंदूूवादी नेता से नोकझोंक भी हुई। देर शाम तक समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी, नायब तहसीलदार डॉ. संजीव राय, सीओ अजय राय, एसओ अंशुमान यदुवंशी आदि मौजूद रहे। एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि डोल पुराने रास्ते से जाएगा, लेकिन जुलूस के रूप में नहीं बल्कि पांच लोग ही रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी चनुकी मोड़ के डोल को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था।
देर रात तक लोग सड़क पर डोल रख दिए थे और पूरे नगर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। देर रात को प्रशासन से वार्ता के बाद डोल सैय्यद बाबा स्थान से चौक में गया और उधर से प्रशासन की मौजूदगी में पूरब मोहल्ला के रास्ते ही वापस आया था।