{"_id":"59246d7e4f1c1be43b535dd5","slug":"kushinagar-businessman-arrested-for-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर के व्यापारी को लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुशीनगर के व्यापारी को लूटने वाले गिरफ्तार
देवरिया
Updated Tue, 23 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को चालान कर जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया । कुशीनगर के व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। लूट का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने पत्रकारों को बताया कि कुशीनगर, थाना पटहेरवा के बेईली निवासी मुन्ना कुशवाहा तीन मई की रात नौ बजे दुकान बंदकर घर आ रहे थे। नरायनपुर के पास मुहानी घाट पर तीन बदमाशों ने व्यापारी से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और ढाई हजार रुपये लूट लिया था। तरकुलवा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज की थी।
सीओ सिटी को टीम की निगरानी में लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह गढ़रामपुर नहर पुलिस के पास से कुशीनगर, थाना पटहेरवा के अतरौला निवासी अरविंद यादव, थाना तरकुलवा के नरायनपुर निवासी सोनू यादव और बिट्टू यादव को पकड़ा गया। तीन लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। पूछताछ में तीनों में कुबूल किया कि व्यापारी से लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी की लूट की थी। पुलिस ने तीनों को चालान कर जेल भेज दिया।