फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   killed in accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 17 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 17 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
killed in accidents
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत - फोटो : file
देवरिया में दो अलग- अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुंडेरा के पास हुआ। वहीं बिहार से भवानी छापर बारात आए युवक की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य जगहों पर हुए हादसों में तीन अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


तरकुलवा थानाक्षेत्र के गढ़रामपुर निवासी रमेश शर्मा शनिवार की शाम दुकान बंद कर मुंडेरा से पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान वह एक बाइक की चपेट में आ गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिवान के सिकुआरा नौतन निवासी प्रेम सागर बाइक से खामपार थानाक्षेत्र के भवानी छापर बारात आए थे। शनिवार देर रात चौराहे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें देवरिया जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं रुद्रपुर के बटुलही निवासी रामलाल और भलुअनी के रोहुआरधीरजन निवासी अभिषेेक बाइक से भीमपुर रोड की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। मदनपुर थानाक्षेत्र के अनिल इमिलिहवा किसी काम से  गए थे। चकरा के पास बाइक की टक्कर होने से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed