फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jeep and percussion in Tempo, nine injured

जीप और टेंपो में टक्कर, नौ घायल

Sat, 08 Oct 2016 11:12 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 08 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jeep and percussion in Tempo, nine injured
सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर( मदनपुर थाने के जमीरा गांव के करीब टेंपो और जीप में टक्कर से नौ लोग घायल हो गए। जिसमें तीन महिलाएं हैं। चार लोगों के पैर टूट गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 6.30 बजे रुद्रपुर से सवारी लेकर टैंपो  मदनपुर की ओर जा रहा था। जमीरा गांव के पास मदनपुर की ओर से आ रही एक खाली जीप के चालक ने टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो सड़क के किनारे दूर जाकर पलट गई। उसमें सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। टेंपो में फंसे लोगों को राहगीरों ने निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया। घायलों में रमईपुर के जयप्रकाश, चंदन, मंतोष और रुद्रपुर के चौहट्टा वार्ड के कन्हैया को गंभीर चोटें आई हैं। इन चारों के पैर दो जगह से  टूट गए।
विज्ञापन



टेंपो सवार बनकट गांव की सुनीता, रोशनी और देवकली, जयराम गांव की सुप्रभावती और रीमा घायल हो गईं। इनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। गंभीर रूप से घायल चार युवकों को सीएचसी पर इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed