फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in land dispute loggerheads brothers, 12 grave

जमीन के विवाद में सगे भाई भिड़े, 12 गंभीर

Thu, 17 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 17 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पंचायत के बाद दो भाइयों के बीच गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ के बारह लोग घायल हो गए। घटना खखड़ी गांव की है।

 खून खराबे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। विवाद के बाद गांव में कई घंटे तनाव बना रहा। दोनों तरफ से थाने में तहरीर पड़ी है। पुलिस दोनों तरफ से केस दर्ज करने की बात कह रही है।

खुखुंदू के खखड़ी गांव निवासी श्रीकिशुन और रामईश्वर भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को गांव में जमीन को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। 

बंटवारे के बाद दोनों पक्ष के लोग राजी हो गए थे। सुबह श्रीकिशुन गांव के बाहर गए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। किसी तरफ भाग कर श्रीकिशुन घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

 इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लामबंद होकर भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे और धारदार हथियार चले।  जिसमें श्रीकिशुन, पूजन, उमरावती देवी, मालती देवी, नीलू, अरविंद यादव, दीनदयाल और नेहा घायल हो गईं।

 दूसरे पक्ष से रामईश्वर यादव, अनीस यादव, राबड़ी देवी सहित एक अन्य महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गईं। दोनों पक्ष के लोग का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। 

सूचना के बाद भी खुखुंदू पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ अंशुमान यदुवंशी ने कहा कि मारपीट की सूचना मिली है। 

दोनों तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed