फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In four cases, including firing head

फायरिंग में प्रधान समेत चार पर केस

Fri, 29 Jul 2016 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 29 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
In four cases, including firing head
gun
भटनी/सलेमपुर। मामूली बात को लेकर प्रधान समर्थकों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। युवक के  दरवाजे पर चढ़कर समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग किया। इससे गांव में दहशत फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख उत्पाती भाग खड़े हुए। पुलिस इस मामले में गांव के प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। भटनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी पंकज राजभर गुरुवार को बाइक से गांव में कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


दोपहर में गांव के सत्तन यादव उधर से बैलगाड़ी लेकर आ रहे थे। साइड लेने को लेकर दोनों लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज प्रधान अपने समर्थकों के साथ कुछ देर बाद पंकज राजभर के दरवाजे पर पहुंचे। नाराज प्रधान  समर्थकों ने पंकज की पिटाई कर बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि गांव में दहशत फैलाने के लिए प्रधान पक्ष के तरफ से फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को देख प्रधान समर्थक भाग निकले। घायल युवक का इलाज भटनी पीएचसी पर कराया गया। इस विवाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस फायरिंग और बाइक तोड़फोड़ की घटना को झुठला रही है। पंकज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के प्रधान संजय मिश्र, कल्लू, नन्हें और बृजबिहारी पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी एसओ राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed