{"_id":"586bde604f1c1ba7091594f2","slug":"in-case-of-sabotage-on-500-women-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ के मामले में 500 महिलाओं पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़फोड़ के मामले में 500 महिलाओं पर केस दर्ज
देवरिया
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। महिलाओं को लामबंद करने वाली मन्नू तिवारी पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया है। कार्यालय में तोड़फोड़ के एक पुराने मामले में 500 महिलाओं पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फाइनेंस कंपनी की ओर से यह दूसरा मामला दर्ज कराया गया है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
गोरखपुर, उत्कर्ष माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड का परमार्थी पोखरे पर कार्यालय है। सोमवार को कंपनी के डिप्टी मैनेजर विजलेंस विनोद यादव ने थाने में तहरीर दी कि कुछ दिन पहले महिला एकता शक्ति की मन्नू तिवारी तथा 500 अज्ञात महिलाएं कंपनी की शाखा पर पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। उन्होंने मैनेेजर को कार्यालय में बंद कर दिया और तोड़फोड़ किया। मौके पर अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मन्नू तिवारी के अलावा 500 अज्ञात महिलाओं पर संबंधित धारा में केस दर्ज किया। इसके पहले परशुराम चौक पर हुए तोड़फोड़ के मामले में मन्नू तिवारी सहित 150 महिलाओं पर केस दर्ज हुआ था। फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ पीछे कई दिनों से मन्नू तिवारी ने अभियान चला रखा है।
विज्ञापन
लगातार आंदोलन होने से प्रशासन के साथ पुलिस भी सकते में हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। तोड़फोड़ की रिकार्डिंग भी पुलिस के पास है। मामले की जांच की जा रही है।