फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In addition to the three teams met in the crime branch probe

क्राइम ब्रांच के अलावा तीन टीमें जांच में जुटीं

Sat, 05 Nov 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 05 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
In addition to the three teams met in the crime branch probe
police
भाटपाररानी। खामपार के पड़री बाजार स्थित वेस्टर्न यूनियन के संचालक की गोली मारकर हत्या और चार लाख रुपये लूटने की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। शनिवार को डीआईजी शिवसागर सिंह 11.30 बजे घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण करने के बाद गन्ने के खेत का मुआयना किया, जहां बदमाश घटना को अंजाम देने के पहले छिपकर बैठे थे। अमरजीत कुशवाहा के परिजनों से पूछताछ की। हत्याकांड से शीघ्र पर्दा उठाने की बात कही।
विज्ञापन


वेस्टर्न यूनियन संचालक अमरजीत कुशवाहा हत्याकांड की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा तीन टीमें लगाई गई हैं। टीम के सदस्यों ने शनिवार को कई स्थानों पर दबिश दी। सूत्र बताते हैं कि हत्याकांड से जुड़े कुछ क्लू पुलिस के हाथ लगे हैं लेकिन वह कुछ भी बोलने से कतरा रही है। अमरजीत के दोस्तों करे भी रडार पर लिया गया है। मृतक के फोन कॉल के डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


घटना वाले दिन और उसके एक सप्ताह पहले उसकी किस-किस से बात हुई, इसका भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है। बिहार के बदमाशों पर भी पुलिस की नजर है। पड़री बाजार के लोगों का कहना है कि अमरजीत सीधा साधा था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। बस एक कमजोरी थी कि वह देर रात घर जाता था। सूत्रों की मानें तो पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed