खड़े ट्रक में घुसे बाइक सवार, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज थाना क्षेत्र के पांडे फुलवरिया गांव निवासी शेषनाथ (35), मित्र रामसरीखा कन्नौजिया उर्फ डेंगी (32) के साथ बाइक से खुखुंदू के पिपरा खेमकरन रिश्तेदारी में गए थे। भोजन करने के बाद रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शुक्रवार रात पौने दस बजे के करीब दोनों भलुअनी थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के पास पहुंचे। जहां सड़क पर खराब होकर ट्रक खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होने से दोनों ट्रक के पीछे जा घुसे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे।
इसी बीच क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य गिरेन्द्र यादव रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने शेषनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद रामसरीखा को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की घर पुलिस ने घरवालों को दी। मौत की खबर पाकर दोनों परिवार में कोहराम मच गया।
शेषनाथ की पत्नी शोभा देवी, बेटी प्रीति, प्रिया और प्रियांशु पिता की मौत के बाद बदहवाश से हो गए हैं। रामसरीखा की पत्नी सोनी, बेटी पूजा, किरण और राजा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भलुअनी शशांक राय ने बताया कि ट्रक पंक्चर होकर खराब हो गई थी। हादसे के बाद बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।