फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Imran begins the process of Rasuka

इमरान पर रासुका की प्रक्रिया शुरू

Mon, 29 May 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 29 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Imran begins the process of Rasuka
Demo Pic - फोटो : google
देवरिया। मदनपुर थाना फूंकने के मुख्य साजिशकर्ता इमरान खान पर रासुका की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने रासुका की संस्तुति दे दी है। मामला शासन में पहुंचा गया है। एक सप्ताह के अंदर रासुका की दूसरी कार्रवाई है। ठंडा पड़ चुके मदनपुर कांड को राजीव मल्होत्रा ने गंभीरता से लिया। सूत्रों का कहना है कि तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ रासुका की फाइल तैयार हो चुकी है। जल्द ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। एसपी राजीव मल्होत्रा ने मदनपुर कांड से जुड़ी सभी पत्रावलियों का अवलोकन किया। समीक्षा के बाद उन्होंने थाने फूंकवाने के मुख्य आरोपी इमरान खान पुत्र निसार खान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध करवा दिया। इमरान प्रधान का पति है।
विज्ञापन


  मदनपुर बवाल में उनकी सबसे अहम भूमिका रही। थाना फूंकवाने के बाद भी उन्माद में चूर इमरान   ने रहमतुल्लाह के शव को सड़क पर रखकर पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी कराई। तत्कालीन   एसपी मोहम्मद इमरान आरोपी इमरान की चाल को नहीं भांप पाए। थाने फूंकने के दूसरे दिन तक हम नाम में फंसे एसपी कार्रवाई के बजाए आरोपी की सुरक्षा में लगे रहे।
विज्ञापन


 बाकायदा फोर्स की निगरानी में शव दफन किया गया था। तत्कालीन एसपी और इमरान खान के संबंधों को लेकर हियुवा ने नारेबाजी और पुतला दहन का कार्यक्रम किया था। इस बाबत एसपी, राजीव मल्होत्रा ने कहा कि मदनपुर कांड पुलिस के लिए धब्बा है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों पर भी रासुका के तहत कार्रवाई चल रही है। रासुका की संस्तुति के लिए शासन में फाइल भेजी गई है। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed