फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   illicit liquor businessman arrested

अवैध शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार

Tue, 15 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 15 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
illicit liquor businessman arrested
एसपी से व्हाट्सएप से शिकायत पर हुई कार्रवाई में शराब काराेबारी पकड़े गए। - फोटो : अमर उजाला
देवर‌िया के भिंगारी बाजार में एसपी से व्हाट्सएप पर लोगों का जुड़ाव अब रंग लाने लगा है। एक शख्स की शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया। क्राइम ब्रांच की दबिश में शिकायत सही मिली। अवैध शराब के धंधेबाज के घर अनेक ब्रांडेड कंपनियों की शराब भी बरामद हुई।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने दो शराब के साथ दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से खामपार इलाके के अवैध शराब कारोबियों में खलबली मच गई है।
खामपार थाना क्षेत्र के बिहार बार्डर से सटे छपिया बघेल गांव में काफी अरसे से गांव के विश्वनाथ कुशवाहा अपने घर पर अनेक कंपनियों के ब्रांडेड अवैध शराब बेचता था।
विज्ञापन


यहां बिहार समेत इलाके नामचीन लोगों का जमावड़ा होता था। लंबे समय से चल रहे इस खेल में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। शराब के इस अवैध धंधे से परेशान गांव के एक शख्स ने इसकी शिकायत एसपी प्रभाकर चौधरी के व्हाट्सएप पर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच का जिम्मा दिया। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम विकास यादव के नेतृत्व में उस ठिकाने पर दबिश दी। क्राइम ब्रांच के पहुंचते ही वहां  मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।


टीम ने धंधेबाज विश्वनाथ कुशवाहा और शिवाजी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य सहयोगी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि बिहार निर्मित 99  शीशी देसी शराब, यूपी का बीयर 11 बोतल, अंग्रेजी 20 बोतल बरामद हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed