फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ig warnd police officeres

अवैध पटाखे बेचने वालों पर सख्ती से लगाएं रोक : आईजी

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
ig warnd police officeres
आइजी ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala
देवरिया। गोरखपुर जोन के आईजी जय नारायण सिंह मंगलवार को पहली बार जिले में आए। उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय की रंगाई-पुताई के लिए दो लाख रुपये देने को कहा। दीपावली पर अवैध पटाखा की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद पुलिस कार्यालय पहुंचे आईजी को सशस्त्र गारद ने उन्हें सलामी दी। कार्यालय में प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, अभिलेखागार, वाचक कार्यालय, रिट सेल, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। एसपी एन. कोलांची, एएसपी उत्तरी गणेश साहा, एएसपी दक्षिणी सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सलेमपुर शीतांशु कुमार, बरहज सीताराम के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व सकुशल संपन्न हो गया है। अब दीपावली और छठ पर्व पर पुलिस की परीक्षा होनी है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर अवैध पटाखे बनने-बिकने न पाएं। पटाखों की दुकानों को लगाने के लिए ऐसी जगह अनुमति दी जाए, जहां आपत्तिकाल में फायर सर्विस की गाड़ी पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि आवास पर थानेदारों से मिलने से बचें। इसके निहितार्थ निकाले जाते हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित थाने पर ही पहुंचकर कार्य देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed