{"_id":"5727a4944f1c1bf8325cd1f1","slug":"home-burned-in-land-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में जला दिया घर, पिटाई से तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में जला दिया घर, पिटाई से तीन घायल
deoria
Updated Tue, 03 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक शख्स के घर में आग लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक शख्स के घर में आग लगा दी। इसे लेकर हुई कहासुनी के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के तीन लोगों को पीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। मामला हौली बलिया गांव का है।
हौली बलिया गांव के रामनरायन यादव का गांव के बाहर एक खपड़ैल का मकान है। जिसमें उनका परिवार भी रहता है। घर के बगल में स्थित एक जमीन को लेकर उनका न्यायालय में एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने रामनरायन के खपड़ैल मकान में आग लगा दी।
आग देख लोग बाहर निकले, इस बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इस घटना में रामनरायन यादव और उनकी पत्नी द्रोपदी को लोगों ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीच बचाव करने आए गांव के रामानंद सिंह को भी आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में दाखिल कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।