फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hiyuwa burnt an IDOL of Owaisis

हियुवा ने ओवैसी  का पुतला जलाया

Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
deoria
deoria Updated Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hiyuwa burnt an IDOL of Owaisis
रामपुर कारखाना में हियुवा ने ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
 देश विरोधी बात करने वाले एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का विरोध बढ़ता जा रहा है। हियुवा नेताओं ने भटनी और बघौचघाट, भाटपाररानी के साथ -साथ रामपुर कारखाना में बुधवार को ओवैसी के  खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। विभिन्न जगहों पर ओवैसी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


हियुवा के नगर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि देश के सभी नागरिक को भारत माता की जय बोलना चाहिए। जो यह नहीं बोलता है वह देशद्रोही है। नगर में प्रदर्शन के बाद हियुवा कार्यकर्ता गांधी चौक पर पहुंचे और ओवैसी का पुतला फूंका। इस दौरान टार्जन यादव, अनूप राय, अजीत यादव, राहुल जायसवाल, विकास गुप्त, अनूप पटेल, विवेक शर्मा, रितेश ठाकुर, युवराज वर्मा, राजकुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा बघौचघाट में हियुवा नेता कमलेश राय के नेतृत्व में ओवैसी का पुतला जलाकर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिसको भारत पसंद नहीं है। वह पाकिस्तान चला जाए। देश हित में बात नहीं करने वाले देशद्रोहियों के ऊपर केस होना चाहिए। दिनेश कुशवाहा, राणा सिंह, सुनील वर्मा, संतोष, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  हिंदू युवा वाहिनी ने ओवैसी के बयान पर नाराजगी व्यक्त की। पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसे व्यक्ति को देश में रहने का अधिकार नहीं है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बुधवार को ठाकुर मंदिर परिसर में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए मन्नूलाल चौराहा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर पहुंचे।  बाद मुख्य मार्ग के सुभाष चौक पर आएं।


यहां पर सांसद ओवैसी के खिलाफ नारेबाजी की। नगर संयोजक सतीश वर्मा ने कहा कि ओवैसी ने भारत माता का अपमान किया है। ऐसे में कार्रवाई की जरूरत है। इस दौरान लक्ष्मण जायसवाल, राजू यादव, मुन्नालाल मद्धेशिया, योगेंद्र मद्धेशिया, जितेश पांडेय, प्रवीण यादव, कृष्णा यादव, मोनू सिंह, रोहित सिंह, भोलू यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, अशोक यादव, विजय गोंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed