फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hit by bike, death

बाइक की चपेट में आया बच्चा, मौत

Thu, 17 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 17 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
देवरिया में बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे बच्चे की मौत हो गई। हादसा गुरुवार की दोपहर तरकुलवा इलाके के खुटहा पटखौली गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी होने के बाद घरवाले उसे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तरकुलवा थानाक्षेत्र के खुटहा पटखौली गांव निवासी ताहिर मजदूरी करते हैं। गुरुवार की दोपहर उनका छह वर्षीय बेटा शहजाद हाथ में बर्तन लेकर सड़क के दूसरी तरफ पानी लेने जा रहा था। इसी बीच कंचनपुर से पथरदेवा की तरफ जा रही बाइक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल बच्चा सड़क पर पड़ा रहा। कुछ देर बाद लोगों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने शोर शुरू कर दिय। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अस्पताल से शव लेकर परिजन घर चले गए। मृतक दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन


वहीं परसौना के पास दो बाइक की भिड़त होने से परीक्षा देने जा रहे छात्र घायल हो गए। रामपुर कारखाना के पिपरादौला कदम निवासी दीपक, सूरज परीक्षा देने अशोक इंटर कॉलेज पर जा रहे थे। परसौना के पास एक बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं भटनी थानाक्षेत्र के भटजमुआ निवासी अभिषेक बुधवार की रात छत से गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed