फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Head chef from the butt of the pistol boil

तमंचे की बट से रसोइया का सिर फोड़ा

Fri, 20 Jan 2017 11:30 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 20 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Head chef from the butt of the pistol boil
पड़री बनमाली में घटना के बाद आरोपी के दरवाजे पर जमी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पड़री बाजार। विद्यालय में रसोइया को एक युवक ने तमंचे की बट से मारकर सिर फोड़ दिया। इससे बच्चों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में शिक्षकों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव के भोला की पत्नी मालती देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोइया हैं। शुक्रवार सुबह वह विद्यालय पर एमडीएम बनाने विद्यालय गई थी। सुबह करीब 9.40 बजे गांव के नीरज सिंह उर्फ चिंटू बाइक से विद्यालय पहुंचा और रसोइया की पिटाई करने लगा। बीचबचाव करने गए शिक्षकों से भी उलझ गया। युवक ने तमंचा की बट से मालती के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


इससे महिला अचेत हो गई। घटना के बाद स्कूली बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। गांव में पहुंचे सीओ अजय राय और खुखुंदू इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर तलाश शुरू की। गांव के बाहर अरहर के खेत में छिपे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मालती की तहरीर पर नीरज सिंह पर मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed