{"_id":"574c73e54f1c1b3f3f1097a3","slug":"gold-took-off-with-40-thousand-thugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना देकर 40 हजार ले उड़ा ठग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोना देकर 40 हजार ले उड़ा ठग
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 30 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
नकली सोने की गिल्ली देकर एक किसान से ठगों ने 40 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। हकीकत जाने के बाद मायूस होकर किसान थाने पहुंचा और इसकी शिकायत की। पुलिस ने जालसाज को पकड़ने के लिए नगर में तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली।
लार थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी रामप्रवेश दोपहर में लार नगर के भारतीय स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकाला। बैंक से चलते वक्त एक जालसाज ने उसके पास सोने का गिल्ली गिरा दिया। दूसरा जालसाज उसे उठा लिया और दोनों गिल्ली के लिए आपस में तकरार करने लगे। बाद में उसने गिल्ली उसे लौटा दिया। इसके बाद जालसाज किसान को अपनी बातों में फंसा लिया और चालीस हजार में सोने की गिल्ली दे दिया।
कुछ देर बाद किसान ने इसकी सुनार से जांच कराई तो गिल्ली नकली निकला। यह जानने के बाद वह काफी परेशान हो गया। लार नगर में इसके पूर्व भी नकली गिल्ली देकर लोगों को ठगने का काम जालसाज कर चुके है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।