फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gjala the clash on the calendar sharing

गजाला के कैलेंडर बांटने पर उठा विवाद

Wed, 15 Feb 2017 11:02 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 15 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gjala the clash on the calendar sharing
एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर मालीबारी के छात्रों के हाथों में कैलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना की सपा प्रत्याशी और विधायक गजाला लारी का एक दिन पहले रुपये बांटते हुए वायरल फोटो का विवाद थमा नहीं कि अब उनके चुनावी कैलेंडर पर नया विवाद उठ खड़ा हुआ। मामला प्रकाश में आते ही विपक्ष के नेताओं ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 नए विवाद में एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर मालीबारी के बच्चों के हाथों में गजाला लारी की तस्वीर वाले चुनावी कैलेंडर पर विपक्षी सवाल खड़ा कर रहे हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल के एडी इंटर कॉलेज गंभीरपुर मालीबारी के बच्चों के बीच गजाला का चुनावी कैलेंडर बंटवाया गया है। वायरल वीडियो में विधायक समर्थकों के स्कूल में प्रचार करती दिख रही हैं।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ पठन-पाठन के कार्य में रुकावट आई बल्कि आदर्श चुनाव आचार संहिता को भी ताक पर रखने का आरोप है। बच्चों ने हाथ में कैलेंडर लेकर विद्यालय गेट पर यह फोटो खिंचवाया है। कैलेंडर वर्ष 2017 का है। इस पर विधायक गजाला लारी की बड़ी सी फोटो दिख रही है। विपक्षियों का कहना है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए विधायक ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत जब विधायक गजाला लारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कैलेंडर चुनाव की घोषणा से पूर्व का है। विरोधी लोग बेवजह इसका प्रचार कर रहे हैं। उधर वोटरों को रिझाने के लिए रुपये बांटने की वायरल हुई तस्वीर की पड़ताल में महकमा लगा है। रामपुर कारखाना विधानसभा के एआरओ ने बताया कि कई लोगों ने वायरल फोटो की शिकायत की है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed