{"_id":"56e844604f1c1bba438b4568","slug":"girl-dead-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में युवती का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में युवती का शव मिला
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के भाटपाररानी में खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी गांव के उत्तर एक अरहर के खेत से मंगलवार की दोपहर पुलिस ने 20 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव बरामद किया।
शव को तेजाब गिराकर जला दिया गया था। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव से दुर्गंध आ रही थी। थोड़ी दूर पर कपड़े पड़े हुए थे। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर लोगों की भीड़ दुष्कर्म की भी आशंका जता रही थी।
भठवा तिवारी गांव के हृदयानंद तिवारी के अरहर के खेत में दोपहर के समय कुछ छोटे बच्चे शौच के लिए गए थे। उन्होंने खेत में एक अर्धनग्न शव देखा। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोगों को जानकारी हुई। ग्राम प्रधान टिंकू तिवारी ने खामपार पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। ज्वलनशील पदार्थ से चेहरा जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पास में ही युवती के शरीर के कपड़े, टेप व कार्डिगन पड़ा हुआ था। बगल के गेहूं के खेत में से होकर कुछ लोगों के उत्तर दिशा में जाने के निशान भी पुलिस को मिले।
जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्यारे शव को ठिकाने लगा उधर से निकल गए होंगे। थानाध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। एसपी प््रभाकर चौधरी ने भी मौके का मुआयना किया।