{"_id":"571bbf574f1c1b2e228b4add","slug":"gas-agency-director-s-wife-killed-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में गैस एजेंसी संचालक की पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में गैस एजेंसी संचालक की पत्नी की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में गैस एजेंसी संचालक की पत्नी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में मैरवा के गैस एजेंसी संचालक की पत्नी की भतीजा और भसुर ने पीटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर भसुर को गिरफ्तार कर लिया है।
सीवान, मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी गैस एजेंसी संचालक बीरेंद्र कुशवाहा की 50 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी आंगनबाड़ी में कार्यरत थीं। बीरेंद्र और इनके बड़े भाई सुरेन्द्र कुशवाहा के बच लंबे दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान भसुर और भतीजा ने गायत्री देवी के सिर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में घर वाले गायत्री को मैरवा अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल सीवान के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गायत्री की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भतीजा सुबाष कुशवाहा पुलिस के सामने से भाग निकला। पुलिस इस मामले में बीरेंद्र की तहरीर पर भसुर और भतीजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इस बाबत मैरवा एसओ मनोज कुमार ने बताया कि दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस नजर रख रही है।