फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fraud took 64 thousand rupees and fleet

बैंक से ले भागा 64 हजार रुपये

Thu, 31 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 31 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
fraud took 64 thousand rupees and fleet
बैंक से 64 हजार ले भागा - फोटो : file
देवरिया। बैंक में रुपये जमा करने एक युवक को चकमा देकर जालसाज एक व्यक्ति से 64 रुपये लेकर फरार हो गया। मामला कोतवाली रोड पीएनबी का है। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद होने की बात कहीं जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के बसियवा मोहल्ला निवासी विवेक शर्मा मंगलवार को बैंक में रुपया जमा करने गए थे। कोतवाली रोड पीएनबी बैंक में पहुंचे थे कि तीन युवकों ने उन्होंने झासे में ले लिया। उन्होंने बताया कि वह अपने मालिक से एक लाख रुपये हेरफेर कर आए हंै। उन्होंने बैक में जमा करना है।
विज्ञापन


खाता खुलवाने के लिए मदद करंे। बातचीत के दौरान जालसाजों ने एक हजार की नोट वाली गड्डी विवेक को दिया और विवेक का झोलालेकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर विवेक ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बैंककर्मी बता जालसाजों ने अकाउंट से शॉपिंग की
सलेमपुर। नगर के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी प्रिया पांडेय के पति अंबरीश पांडेय के साथ ज्वाइंट अकाउंट नगर के केनरा बैंक में है। दोपहर में अंबरीश के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला अपने को शाखा प्रबंधक बताया और एटीएम बंद होने का हवाला देते हुए गोपनीय कोड और पिन नंबर पूछा।


अंबरीश के कहने पर प्रिया ने फोन करने वाले जालसाज को गोपनीय कोड बता दिया। फोन कटने के कुछ देर बाद मोबाइल पर अकाउंट से शॉपिंग होने का मैसेज आया। बैंक पहुंचते-पहुंचे इसके अकाउंट से छह बार में 23 हजार रुपये की जालसाजों ने शॉपिंग कर ली। शिकायत मिलने पर शाखा प्रबंधक ने एटीएम कार्ड लॉक कर दिया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed