फर्जी सिपाही बन रकम मांगने वाले पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी सिपाही बनकर लोगों से रुपये मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नेरूई गांव निवासी दीनानाथ शर्मा का गांव में कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उसने मामले की सूचना महुआडीह चौकी पर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इसी बीच किसी ने वादी के मोबाइल पर फोन कर अपने को महुआडीह चौकी का सिपाही बताते हुए दस हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने रिश्वत मांगने की सूचना एसपी से की।
एसपी ने सिपाही बनकर रुपये मांगने वाले का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। जांच में पता चला कि चौकी के समीन का रहने वाला ब्रजेश गुप्ता अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पीड़ित व्यक्तियों से सिपाही बनकर काम के एवज में रुपये की मांग करता है।
सर्विलांस से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। चर्चा है कि आरोपियों ने कई लोगों को चूना लगाया है, हालांकि कितने लोगों से सिपाही बनकर रुपये लिए हैं इसका पता नहीं चल पाया है।
एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सिपाही बनने वाले आरोपी को पकड़ा है। मामले की पड़ताल चल रही है।