फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   follower died in accident

पुलिस के फॉलोवर की सड़क हादसे में मौत

Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
follower died in accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala
मगहरा। महुई-मगहरा मार्ग पर शनिवार की रात सड़क हादसे में मईल थाने में तैनात फालोवर की मौत हो गई। मौके की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि पेड़ से बाइक टकराने के कारण सिर में गंभीर चोट से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी संतोष कुशवाहा (38) की पुलिस लाइन में ड्यूटी थी। मईल थाने के फॉलोवर के छुट्टी पर चले जाने के कारण पिछले चार दिनों से उसे मईल थाने से संबद्ध कर दिया गया था। शनिवार की शाम वह थाना स्टॉफ के लिए भोजन बनाकर घर जा रहा था। रविवार की अलसुबह सड़क के किनारे वह मृत हाल में पाया गया। उसकी बाइक पेड़ के पास पड़ी थी। बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। काफी देर बाद उसकी पहचान हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष खुखुंदू भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहां से पुलिस लाइन ले जाया जाएगा।  
विज्ञापन

---
सड़क हादसे में घायल दो की इलाज के दौरान मौत
देवरिया। सड़क हादसे में घायल दो लोगों ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कई दिनों से दोनों का इलाज चल रहा था। सदर कोतवाली के सरैया गांव निवासी सुकुमी देवी 62 को दो दिन पूर्व कसया-देवरिया मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला जिला अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार को इनकी मौत हो गई। वहीं, एक सप्ताह पूर्व भलुअनी थाना क्षेत्र के कुईया गांव निवासी लक्ष्मण 40 शहर के मालवीय रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed