{"_id":"5717b5de4f1c1bc6568b4879","slug":"fire-population-of-stem-entered","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंठल की आग आबादी में घुसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंठल की आग आबादी में घुसी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर के बरडीहा अली गांव के सरेह में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी लोग डंठल जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को कछार क्षेत्र के सरेह में लगी आग गर्म हवा के झोंकों के सहारे आबादी के बीच घुस गई। आग की चपेट में आने से 11 बकरियां जलकर मर गई और दो लोग घायल हो गए। गांव की ओर आग को बढ़ता देख युवकों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।
सोनबरसा मठिया माफी गांव के बीच दोपहर में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए डाला गांव के समीप तक पहुंच गई। गांव में धुंआ पहुंचने पर लोग सामान लेकर बंधों पर भागे। भगवानपुर गांव में रामदरस और सदारी की खेत में चर रही बकरियां जलकर मर गई। गांव की दो गाय भी बुरी तरह से झुलस गईं। गांव में आग का धुंआ आने पर युवक सरेह में आग बुझाने को दौड़े। मदनपुर क्षेत्र के बरडीहा अली गांव में भी डंठल में लगी आग को गांव की ओर बढ़ाता देखकर लोग बुझाने में जुट गए।
\
सोनबरसा, लखनाघाट, डाला, लक्ष्मीपुर कोलिया, मलहपुरवा पिड़हनी आदि गांवों के जुटे युवकों ने करीब दो घंटे तक मेहनत कर आग पर काबू पाया। गाजीपुर भैंसही गांव के सरेह में भी दोपहर में आग लगने से हड़कंप मच गया। डंठलों में आग बेकाबू होकर आबादी की ओर बढ़ने से गांव वालों में दहशत बन जा रही है। उन्होंने डंठल जलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस बाबत उपजिलाधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि डंठल जलाने वालों के बारे में पता लगाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।