फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fergie inspector hails from Gazipur

गाजीपुर का रहने वाला है फर्जी दरोगा

Wed, 25 Nov 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

 भागलपुर में वर्दी का रौब दिखाकर वाहनों से वसूली करने वाले फर्जी दरोगा की पहचान पुलिस ने कर ली है। फर्जी दरोगा गाजीपुर जिले का रहने वाला है। उसकी पहचान गाजीपुर जिले के मर्दह थाना क्षेत्र के दरियाव गांव निवासी संजय प्रसाद के रूप में की गई है। उसका नाम-पता ढूंढने में पुलिस को एक माह का समय लग गया।

एक माह पूर्व मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर वाहनों की चेकिंग कर धन उगाही कर रहा था। उधर से गुजर रहे भागलपुर कस्बा निवासी संजय यादव के प्रचार वाहन को फर्जी दरोगा ने रोक लिया और  कागजात जांचने के बाद एक हजार रुपये की मांग की। इसको लेकर संजय यादव और फर्जी दरोगा के बीच तकरार हुई थी। शक होने पर संजय ने इसकी सूचना मईल एसओ को दी। मौके पर पहुंचे मईल एसओ पुलिस की वर्दी पहने शख्स को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा और अपना नाम व पता सही नहीं बताया। इसके चलते पुलिस को परेेेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने संजय यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेेश किया। कोर्ट के आदेेेश पर उसे जेल भेज दिया गया। इधर पुलिस उसके पहचान के लिए प्रयास कर रही थी। गाजीपुर जिले के थानों में उसकी तस्वीर चस्पा कराई गई थी। उसकी पहचान गाजीपुर जिले के मर्दह थाना क्षेत्र के दरियाव गांव निवासी संजय प्रसाद के रूप में की गई है। इस बाबत मईल एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि फर्जी दरोगा के नाम पते की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed