सड़क हादसे में ससुर-दामाद समेत तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर की चपेट में आने से ससुर, दामाद समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा गौरीबाजार पेट्रोल पंप से कुछ दूरी गोरखपुर रोड पर हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। हादसे का शिकार हुए तीनों लोग एक ही बाइक से जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार की दोपहर गौरीबाजार, रामपुर निवासी पन्ने लाल (20 ) बाइक से वार्ड नंबर के सुमेर (50 )की दवा कराने के लिए एक निजी अस्पताल पर जा रहे थे।
बाइक पर गोरखपुर के चौरीचौरा के मौनहां विशुनपुरा निवासी सुमेर का दामाद सरजू (35) भी बैठा था। तीनों पूर्वांचल बैंक की पास एक दुकान पर रुकने के बाद बाइक पर बैठकर गोरखपुर की तरफ निकले।
गौरीबाजार पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रैंकर ने पीछे से ठोकर मार दी।
हादसे में ससुर समेर और दामाद सरजू की मौके पर मौत हो गई। जबकि पन्ने लाल भारती गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल ले जा रही थी।
रास्ते में पन्ने लाल की भी मौत हो गई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक पन्ने लाला का पिता शंकर भारती हैंडपंप की बोरिंग करता है।
सुमेर और सरजू उसके साथ मजदूरी करते थे। काम करने के बाद ससुर और दामाद दोनों पन्ने लाल की बाइक से घर लौट रहे थे। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था।
खरोह के पास पुलिस ने उसे पकड़ दिया। टैंकर पुलिस के कब्जे में और चालक हिरासत में है।