{"_id":"597b45eb4f1c1b647b8b4c1f","slug":"father-and-son-murdered-by-trident-and-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल और रॉड से पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या, सामने आया चौंकाने वाला सच ! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्रिशूल और रॉड से पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या, सामने आया चौंकाने वाला सच !
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
Updated Fri, 28 Jul 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के गौरीबाजार इलाके के हरहंगपुर गांव में गुरुवार की रात पिता-पुत्र की त्रिशूल और रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। दोनों गांव से कुछ दूरी पर घोठे पर सो रहे थे। दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें मृतक भोला का बड़ा बेटा गोविंद और दो मजदूर शामिल हैं, जो घर में काम कर रहे थे। हरहंगपुर गांव के 70 वर्षीय भोला पटेल गांव से 500 मीटर की दूरी पर घोठा बनाकर रहते थे। उनके साथ कभी-कभी तीसरा बेटा 35 वर्षीय लल्लन भी सो जाता था।
गुरुवार की रात दोनों घोठे पर सोए थे। रात के किसी समय बदमाश टीनशेड को उठाकर पीछे के रास्ते से कमरे में घुस गए। त्रिशूल और रॉड से दोनों की हत्या कर भाग गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब बड़ा बेटा वहां पहुंचा। पिता और भाई को खून से लथपथ देखकर सन्न रह गया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसपी राजीव मल्होत्रा, एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सीटी डॉ. अजय सिंह, सीओ रुद्रपुर, थानाध्यक्ष गौरीबाजार जेपी यादव, डाग स्क्वॉड टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घटना के बारे में परिवार और गांववालों से जानकारी ली।
घटनास्थल से खून से सना त्रिशूल और लोहे का रॉड मिला है। बताया जा रहा है कि भोला हमेशा एक त्रिशूल घोठे पर रखते थे। भोला का चौथे नंबर का बेटा रामसूचित बाबाधाम गया है, जबकि दूसरे नंबर का बेटा महेंद्र मध्य प्रदेश में रहता है।