फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father and son beated

गेहूं की मड़ाई कराने गए पिता-पुत्र को पीटा

Fri, 06 May 2016 11:58 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 06 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
father and son beated
अपराध् - फोटो : nilambuj mishra
सलेमपुर में रजडीहा गांव में डबल मर्डर होने के बाद बढ़ा तनाव अब भी शांत नहीं हुआ है। शुक्रवार को पुलिस के आदेश पर गेहूं की मड़ाई कराने गए प्रधान के पिता और भाई को एक पक्ष के लोगों ने दौड़ा दिया। घायल पिता-पुत्र का इलाज सीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन


होली के दिन अचानक गोली चलने के बाद गांव में बवाल हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल बालेन्द्र यादव और राजेश की मौत हो गई। इसमें गांव के प्रधान रवि कुशवाहा समेत चौदह लोगों पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और प्रधान पक्ष के करीब पन्द्रह परिवारों के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। खेत में लगे गेहूं की अभी तक मड़ाई नहीं हुई थी। इसकी शिकायत प्रधान के पिता रामानंद कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस से की।
विज्ञापन


कोतवाल ने गेहूं की मड़ाई जाकर करने को कहा और किसी भी प्रकार का कोई विवाद न हो, इसके लिए हलका सिपाहियों को भी निर्देश दिया। मशीन लेकर खेत में मड़ाई करने पहुंचे रामानंद कुशवाहा (60) और इनका बड़ा बेटा रामदरस (35) को दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी लेकर दौड़ा लिया और पिता-पुत्र की पिटाई करने लगे। किसी तरह दोनों जान बचाकर कोतवाली पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फरार चल रहे दो आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए
सलेमपुर। रजडीहा गांव के दो युवकों की हत्या के मामले में गांव के प्रधान समेत चौदह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पांच दिन पूर्व प्रधान रवि कुशवाहा कोर्ट में हाजिर हुआ। जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोप भी शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके पूर्व अन्य आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed