फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmer killed by lightning , nine people scorched

बिजली गिरने से किसान की मौत, नौ लोग झुलसे

Tue, 13 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुखंदू/भलुअनी।
अमर उजाला ब्यूरो/खुखंदू/भलुअनी। Updated Tue, 13 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में तीन जगहों पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से धान के फसल की सिंचाई कर रहे किसान की मौत हो गई। इसके अलावा खेतों में काम रही महिला समेत नौ लोग झुलस गए। 

झुलसे लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। खुखुंदू, धनौती गांव में सोमवार को स्वामीनाथ राजभर (55) धान के फसल की सिंचाई कर रहे थे। जबकि संदीप, शोभा, शिवदत्त, रमाशंकर भी खेत में गए थे। शाम करीब पौने पांच बजे बूंदाबांदी के साथ बिजली तड़कने लगी।

 स्वामी नाथ राजभर समेत पांच लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इसके चलते खेतों में काम कर रहे किसानों में चीख पुकार मच गई। लोग सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने स्वामीनाथ राजभर को मृत घोषित कर दिया। 

जबकि संदीप, शोभा, शिवदत्त, रमाशंकर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरहज के लाल फुलवरिया गांव के रमेश यादव अपने भतीजे मनोज यादव के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। 

 सुबह करीब 10.30 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे दोनों झुलस गए। दोनों का प्राथमिक इलाज पीएचसी पर कराया गया। 

गंभीर दशा में रमेश यादव को  डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बैकुंठपुर  गांव में गीता देवी, ज्योति कुमारी, अक्षय कुमार दरवाजे पर खड़े थे। तभी बिजली की गिर गई। 

 उसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए। इलाज  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। बिजली की चपेट में  आने से एक बकरी की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed