फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight injured in a road accident, including the groom

सड़क हादसे में दूल्हा समेत आठ घायल

Thu, 21 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 21 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in a road accident, including the groom
पुरैना गांव के समीप क्षतिग्रस्त हुए दूल्हे की कार को सड़क से हटाते लोग
सलेमपुर में कार और ट्रक के बीच बुधवार की रात टक्कर हो गई। इसमें दूल्हा समेत कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। दूल्हा समेत दो लोगों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होने पर घराती और बराती पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। इलाज कराने के बाद आधी रात को दूल्हे को दूसरे वाहन से पहुंचाया गया। तब जाकर द्वारपूजा और शादी की रस्म पूरी हुई। 
विज्ञापन


भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी जयगोविन्द विश्वकर्मा की बारात कोतवाली क्षेत्र के चकरवा आश्रयदास आ रही थी। रात करीब 8.40 बजे दूल्हे की कार पुरैना गांव के समीप पहुंची थी इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। आस-पास के लोगों ने कार में सवार घायल दूल्हा जयगोविन्द विश्वकर्मा (24), ओमप्रकाश (40), अंजली (16), सौरभ (5), निखिल (15), उज्जवल (14), शुुुभम (10), शिखा (12)  को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज हुुआ। वहीं दूल्हा और ओमप्रकाश को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वधू पक्ष के लोग भी सीएचसी पर पहुंच गए। आधी रात के बाद दूल्हा दूसरे वाहन से चकरवा आश्रयदास पहुंचा। तब जाकर द्वारपूजा और शादी की रस्म पूरी की गई। दुर्घटना के बाद  ट्रक चालकफरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed