फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM-SP attempted to stop the car, six arrested

डीएम-एसपी की गाड़ी रोकने का प्रयास किया, छह गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 10:50 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 03 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
DM-SP attempted to stop the car, six arrested
आरोपियों का वाहन - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। लग्जरी वाहन सवार युवकों ने डीएम और एसपी का वाहन कई बार ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। वाहन सवार युवकों के इस हरकत से तेवर में आए अफसरों ने पीछा कर वाहन को घेर लिया। वाहन में सवार सातों युवक नशे में थे। एक युवक खेतों के रास्ते भाग निकला।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएम अबरार अहमद और एसपी मोहम्मद इमरान गुरुवार की रात करीब 10 बजे सलेमपुर की ओर आ रहे थे। खुखुंदू से भरथुआ तक बिना नंबर के एक लग्जरी वाहन ने तीन बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इसमें सवार युवक शीशे से हाथ निकाल अफसरों के वाहनों को रुकने के लिए इशारा कर रहा था।
विज्ञापन


अफसरों के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने पीछा किया और महदहा चौराहे पर पकड़ लिया। वाहन खड़ाकर चालक भाग गया, जबकि बघौचघाट थाना के नौतन बरियारपुर गांव निवासी विकास विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र प्रसाद, सदर कोतवाली के लंगड़ा गांव निवासी राजकुमार, मंजीत खरवार, सदर कोतवाली के बरठा गांव निवासी भानूप्रताप और ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी चुन्नू सिंह को सलेमपुर कोतवाली लेकर अफसर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नंबर की गाड़ी होने पर पुलिस ने सीजकर दिया। डीएम की मौजूदगी में कोतवाली पहुंची डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल किया। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि पकड़े गए लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed