फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Divyanga woman killed in crash

हादसे में दिव्यांग महिला की मौत

Mon, 27 Feb 2017 11:03 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 27 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
 Divyanga woman killed in crash
accident - फोटो : graphic
कंचनपुर। तरकुलवा इलाके में ट्रक की चपेट में आने से दिव्यांग महिला की मौत और बेटी घायल हो गई। गौरीबाजार में टेंपो-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तरकुलवा थाना के भरौटा गांव निवासी दिव्यांग देवी बेटी रूबी के साथ साइकिल से तरकुलवा बैंक में पेंशन निकालने जा रही थी। सुबह दस बजे के करीब कसया की तरफ जा रही ट्रक ने साइकिल में सीधे टक्कर मार दी। हादसे में देवी की मौके पर मौत हो गई और रूबी घायल हो गई।
विज्ञापन



मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार की रात शिवमंदिर के पास टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरी खुर्द गांव निवासी अनवर और आफताब बाइक से गोरखपुर गए थे। रात दस बजे के करीब दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक टेंपो चौरीचौरा की तरफ जा रहा था। शिवमंदिर के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में अनवर, आफताब के अलावा खैराबनुआ गांव निवासी टेंपो चालक रामकिसुन भी घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed