फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dirgeswaranath not open the temple door

दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के नहीं खुले कपाट

Fri, 30 Dec 2016 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 30 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Dirgeswaranath not open the temple door
लोगों के साथ मंदिर पर बैठे मझौलीराज दीर्घेश्वरनाथ के महंत। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का कपाट दूसरे दिन भी नहीं खुला। श्रद्धालुओं को शिवलिंग का बिना दर्शन किए लौटना पड़ा। मंदिर पर डीएम, एसपी के आने की मांग करते हुए महंत और साधुओं ने सुरक्षा मुहैया कराने के जिद पर अड़े हैं। तहसीलदार ने महंत से मिलकर समस्या सुनी। मंदिर पर एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। हमले के तीन आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन



मझौलीराज नगर के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर की जमीन पर मठिया टोले के कुछ दबंगों की निगाह है। राजनीतिक दबाव में चौकी इंचार्ज दबंगों को संरक्षण दे रहे हैं। पुलिस के रवैये से आहत महंत जगरनाथ दास महाराज और भक्तों ने मंदिर को स्थायी सुरक्षा मुहैया कराने और विवाद करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंदिर का कपाट बृहस्पतिवार की शाम को बंद कर दिया। शुक्रवार को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को बाहर से पूजा कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कोतवाली पुलिस डीएम और एसपी को झूठी सूचना दे रही है। महंत ने मंदिर पर डीएम व एसपी के आने की मांग की है। तहसीलदार राहुल देव ने मंदिर का निरीक्षण किया और महंत की समस्या सुनी। पुलिस ने महंत पर हमला करने वाले रूदल यादव, जयराम यादव, मैनेजर यादव एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने तीनों को जेल  भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed